India Women's squad for the 2026 Asian Games announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार (30 जून) को जापान के आइची–नागोया में सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।
मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ही करेंगी। बता दें कि चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
श्रेयंका पाटिल भी टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयंका चोट के चलते मौजूदा महिला टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। भारतीय टीम भी ग्रुप स्टेज में ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में 17 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कामलिनी को चुना है। कमलिनी उस इंडिया ए टीम का हिस्सा थीं जिसने इस महीने इंग्लैंड का दौरा किया था और नॉर्थम्प्टन में टी-20 जीत के उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 35 रन बनाए थे।
वह 2025 अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं। WPL 2025 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम में बनाए रखा गया।
कमलिनी ने भारत के लिए एकमात्र मैच खेला है, पिछले साल दिसंबर में तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ के दौरान।
उन्हें यास्तिका भाटिया की जगह टीम में मौका मिला है। टी-20 वर्ल्ड कप में भाटिया ने तीन परियों में 13.67 की औसत से सिर्फ़ 41 रन बनाए।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा