3 फरवरी। पांचवें वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 35  रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 44.1 ओवर में 217 रन पर आउट हो गई। आखिरी विकेट के तौर पर ट्रेंट बोल्ट आउट हुए जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर आउट किया। भारत ने वनडे सीरीज 4-1 से जीत लिया है।

Advertisement

भारत के तरफ से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी 2 और हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 1- 1 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई।

Advertisement

कीवी टीम के तरफ से सबसे ज्यादा जेम्स निशम मे 44 रन बनाए तो वहीं केन विलियमसन ने 39 रन की पारी खेली। इससे पहले भारत ने 252 रन बनाए थे जिसमें अंबाती रायडू ने 90, विजय शंकर ने 45 और हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार 45 रन की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार