नवी मुंबई में आयोजित ICC मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के वार्म-अप मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। इस घटना ने ना सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के दौरान कई बार ऐसा देखा गया है कि कई इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज़ रातों रात वायरल हो जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच के दौरान मॉडल और एक्ट्रेस इरिना रुडाकोवा ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। इरिना बिग बॉस मराठी में दिखाई देने वाली पहली नॉन-इंडियन कंटेस्टेंट के रूप में पहले से ही जानी जाती हैं और अब क्रिकेट मैच में उनकी मौजूदगी ने फिर से उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया। रुडाकोवा अपने टीवी अपीयरेंस के अलावा IPL में चीयरलीडर के रूप में की गई परफॉर्मेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं।
हालांकि, इस बार वो स्टैंड में फैंस के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती दिखीं। मैच के दौरान उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए एक आकर्षक और मज़ेदार फैन-मेड पोस्टर पकड़ा हुआ था। इस पोस्टर पर लिखा था, “क्रश नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम।”
Also Read: LIVE Cricket Score
फील्डिंग करते समय जब अभिषेक शर्मा की नज़र इस पोस्टर पर पड़ी, तो उन्होंने मुस्कुराकर इरिना के इस जेस्चर को स्वीकार किया। मैदान पर देखा गया ये नज़ारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। बता दें कि इरिना रुडाकोवा इससे पहले भी चर्चा में रही हैं। उनका टीवी करियर, रियलिटी शो में भागीदारी और IPL के दौरान की गई रंगारंग परफॉर्मेंस ने उन्हें एक पहचान दिलाई है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और लाईफस्टाइल तथा मॉडलिंग से जुड़े पोस्ट उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाते हैं।