दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से किया पराजित

Updated: Fri, Feb 08 2019 14:51 IST
दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से किया पराजित Images (Twitter)

8 फरवरी। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से सीरीज 1- 1 की बराबरी पर पहुंच चुका है। भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। 

रोहित शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 40  रन और शिखर धवन ने 30 रन की पारी खेली। धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने चौका जमाकर भारत को जीत दिलाई।

 इससे पहले न्यूजीलैड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए थे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें