19 सितंबर। भारत की टीम ने एशिया कप में अपने पहले मैच में हांगकांग को 26 रन से हरा दिया। भले ही भारत की टीम मैच जीतने में सफल रही लेकिन जिस तरह से हांगकांग की टीम ने संघर्ष दिखाया वो काबिलेतारीफ रहा।

Advertisement

हांगकांग की टीम को भारत ने 26 रन से हरा दिया। हांगकांग की टीम के तरफ से ओपनर बल्लेबाजों ने जो कमाल की बल्लेबाजी की वो शानदार रही। हांगकांग के निजाकत खान 92 रन और अंशुमन रथ ने 73 रन की पारी खेलीष 

दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी निभाई। आपको बता दें हांगकांग के ओपनर बल्लेबाजों के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजो ंने वापसी की और आखिर में मैच  26 रन से जीत लिया।

हांगकांग की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 259 रन बना पाने में सफल रही।  स्कोरकार्ड

भारत के तरफ से खलील अहमद ने कमाल किया और अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। खलील अहमद के अलावा युजवेंद्र चहल ने भी 3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में 2 विकेट आए।

Advertisement

इससे पहले शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने हांगकांग के खिलाफ सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार