वोरसेस्टर (इंग्लैंड), 14 अगस्त | भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर पहले टी-20 फिजिकल डिसऐबिलिटी वल्र्ड क्रिकेट सीरीज ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। भारत ने न्यू रोड स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 180 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

भारतीय टीम की ओर से मध्यक्रम बल्लेबाज आर जी सांटे ने 34 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज केडी फनासे ने 36, विक्रांत केनी ने 29 और एस. महेंद्रन ने 33 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

भारत से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार