इंडिया लेजेंड्स ने रविवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया।

Advertisement

इंडिया से मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (21) और सनथ जयसूर्या (43) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 62 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दी।

हालांकि लंबी होती जा रही इस साझेदारी को यूसुफ पठान ने दिलशान को विकेटकीपर प्रज्ञान ओझा के हाथों कैच कराकर तोड़ा। दिलशान ने 18 गेंदों पर तीन चौके लगाए। यूसुफ के बाद इरफान पठान ने अपने पहले ही ओवर में चमारा सिल्वा (2) को एस बद्रीनाथ के हाथों गली में कैच कराकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।

पठान बंधुओं की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने 91 रन तक अपने चार ओवर विकेट गंवा दिए थे, जिसमें यूसुफ ने जयसूर्या को पगबाधा जबकि इरफान ने उपुल थरंगा (13) को आउट किया। जयसूर्या ने 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद हालांकि चिंतका जससिंघे (40) और कौशल्या वीरारत्ने (38) ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जरूर जोड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इंडिया ने 14 रन से मैच और खिताब अपने नाम कर लिया। जयसिंघे ने 30 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जबकि वीरारत्ने ने 15 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

 
Advertisement

इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ पठान ने बल्लेबाजी में नाबाद 62 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूसुफ ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और इरफान पठान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, मनप्रीत सिंह गोनी और मुनाफ पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, यूसुफ पठान (नाबाद 62) और युवराज सिंह (60) के अर्धशतकों की बदौलत इंडिया लेजेंड्स ने चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया।

इंडिया लेजेंडस के लिए वीरेंद्र सहवाग फाइनल में अपना जलवा नहीं दिखा सके। रंगना हेराथ ने 19 रन के स्कोर पर सहवाग को बोल्ड करके इंडिया को पहला झटका दिया। सहवाग ने गेंदों पर एक छक्के के सहारे 12 रन का योगदान दिया।

Advertisement

सहवाग के आउट होने के बाद टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच खेलने उतरे एस बद्रीनाथ (7) भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम के 35 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए। उन्हें सनथ जयसूर्या ने पगबाधा आउट किया।

35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर (30) ने युवराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। सचिन को फरवीज महारूफ ने विकेटकीपर उपुल थरंगा के हाथों कैच कराया। सचिन ने 23 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार