पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू की जगह भारतीय टीम में चौथे नंबर पर बनती थी और अगर वह टीम का हिस्सा होते तो भारत खिताब जीत सकता थआ।। क्रिकबज शो में मशहूर क्रिकेट कमेंटटेटर हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान रैना ने यह बात कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि, " मैं चाहता था कि वर्ल्ड कप में रायडू भारतीय टीम में बतौर चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में खेले क्योंकि वह काफी मेहनत कर रहे थे।  उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में लगभग एक-डेढ़ साल समय बिताया और काफी रन भी बटोरें।"

Advertisement

रैना ने कहा कि," रायडू चौथे नंबर पर भारतीय टीम के लिए अच्छा कर रहे थे। अगर वो 2019 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत सकते थे। रायडू चौथे नंबर के लिए सबसे बेहतर विकल्प थे और वो चेन्नई सुपरकिंग्स के तरफ से काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।"

ये हम सभी जानते है कि 2019 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता नंबर चार की बल्लेबाजी थी। भारत ने तब वर्ल्ड कप से पहले उस स्थान पर कई बल्लेबाजों को टेस्ट किया लेकिन किसी ने भी उस जगह पर अपनी दावेदारी पेश नहीं की। इन सभी बल्लेबाजों में सिर्फ अंबाती रायडू ही थे जिन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर ढेरों रन भी बटोरें थे।

हालांकि जब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वर्ल्ड कप से पहले टीम का चुनाव किया तो उन्होंने रायडू को अनदेखा कर दिया और उनकी जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया। इस बात पर काफी विवाद भी हुआ।

आखिरकार पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को नंबर 4 की समस्या का सामना करना पड़ा और टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाहर हो गयी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार