इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम ज़ोरदार वापसी के लिए तैयार है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई में ही खेला जाना है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज़ों के आंकड़े फैंस को सुकून पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, हर टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों के बल्ले से जमकर रन निकलते हैं। अगर विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की बात करें तो इन तीनों की औसत दूसरे टेस्ट मैच में बेहद ही शानदार रही है। इनके अलावा चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बल्ले से भी हर टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जमकर रन निकलते हैं।

Advertisement

अगर टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अजिंक्य रहाणे का औसत 58.40 का रहा है। वहीं, कप्तान विराट कोहली का औसत 54.46 और रोहित शर्मा का औसत 45.38 का है। इसी कड़ी में पुजारा का औसत 44.07 और पंत का औसत 32.05 का रहा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाजों की काफी धुनाई होने वाली है।

अगर इन बल्लेबाजों के बल्ले से रनों की बारिश हुई तो भारत सीरीज बराबर करके ही अहमदाबाद पहुंचेगा। हालांकि, 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी टॉस की भूमिका काफी अहम होने वाली है और सभी भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली ही टॉस जीतें ताकि भारत इंग्लैंड पर दबाव बना सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार