New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 20 मार्च को ईडन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 07:15 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया था जहां मेजबान टीम न्यूजीलैंड 178 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 159 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह ये मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 18 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इसी के साथ अब ये पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।
NZ-W vs SA-W 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 20 मार्च 2025
समय - 07:15 AM IST
वेन्यू - ईडन पार्क, ऑकलैंड
Eden Park, Auckland Pitch Report
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल का तीसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 16 रन डिफेंड और 14 रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां T20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहा है।
NZ-W vs SA-W T20 Head To Head Record
कुल - 19
न्यूजीलैंड - 13
साउथ अफ्रीका - 05
बेनतीजा - 01
NZ-W vs SA-W 3rd T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप और फैनकोर्ड ऐप पर भी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
NZ-W vs SA-W 3rd T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड महिला टीम से अमेलिया केर और सोफी डिवाइन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ महिला अफ्रीका टीम की तो लौरा वोलवार्ड और नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20 Probable Playing XI
New Zealand Women 3rd T20 Probable Playing XI: इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, सुजी बेट्स, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग।
South Africa Women 3rd T20 Probable Playing XI: ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, लौरा वोलवार्ड (कप्तान), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्राईऑन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
New Zealand Women vs South Africa Women Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ-W vs SA-W 3rd T20 Match Prediction, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today's Match NZ-W vs SA-W, NZ-W vs SA-W Prediction, NZ-W vs SA-W Predicted XIs, Cricket Tips, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand Women vs South Africa Women
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।