India vs England 1st ODI: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास मंगलवार (14 जुलाई) से इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहल 3.30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

रोहित ने अभी तक 285 वनडे मैच की 277 पारियों में 48.83 की औसत से 11720 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 20 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। इंजमाम के नाम इस फॉर्मेट में 378 मैच की 350 पारियों में 11739 रन बनाए हैं।

बता दें कि रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 23 पारियों में 47 की औसत से 846 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक जड़े हैं।

गौरतलब है कि हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम को 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। चोटिल होने के चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार