भारतीय मूल के संयुक्त राज्य अमेरिका के क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा ​​(Jaskaran Malhotra) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारतीय मूल के क्रिकेटर ने गुरुवार (8 अगस्त) को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। मल्होत्रा ​​ने पोस्ट में कहा है कि वह यूएसए को रिप्रेजेंट करने वाली बेहतरीन यादों, दोस्ती और अनुभवों के लिए आभारी हैं।

Advertisement

जसकरण ने कहा कि, "8 अगस्त, 2024 को मेरी क्रिकेट जर्नी में एक शानदार चैप्टर का अंत हुआ। चार साल पहले, मैंने दुबई में यूएसए के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसे मेरे पिता गर्व से स्टैंड से देख रहे थे। आज, मैं इंटरनेशनल  क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। मैं यूएसए को रिप्रेजेंट करने वाली बेहतरीन यादों, दोस्ती और अनुभवों के लिए आभारी हैं। मैं उन सभी कोचों, सहयोगी स्टाफ और टीम साथियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पूरे रास्ते मेरा समर्थन किया।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि, "हालाँकि मैं फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखूँगा, मेरा ध्यान अब खेल को वापस देने पर फोक्सड है। मैं युवा अमेरिकी क्रिकेटरों को इस महान देश के लिए खेलने के उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए कमिटेड हूं।" जसकरण हर्षल गिब्स के बाद वनडे में छह गेंद में छह छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज है। उन्होंने ये कारनामा सितम्बर 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ किया था। इसके अलावा युवराज सिंह, कायरन पोलार्ड और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी20 इंटरनेशनल में 6 गेंद में 6 छक्के जड़े है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज जसकरण ने USA को 18 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 30.64 के औसत की मदद से 429 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला है। इसके अलावा 17 टी20 इंटरनेशनल मैच में USA को रिप्रेजेंट करते हुए जसकरण ने 118.14 के स्ट्राइक रेट की मदद से 267 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार