India Women vs Sri Lanka Women 2nd T20I: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने श्रीलंकाई टीम 128 रन ही बना सकी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को विशमी गुणरत्ने (1 रन) के रूप में शुरुआती झटका जल्दी लग गया। इसके बाद कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 24 गेंदों में 31 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं।

Advertisement

मिडिल ऑर्डर में हर्षिता समरविक्रमा ने 33 रन और हासिनी परेरा ने 22 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। इसके अलावा श्रीलंका की पारी में तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिससे टीम की रन गति पर असर पड़ा।

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को 1-1 सफलता मिली। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार