Harmanpreet Kaur Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आखिरी ग्रुप मुकाबला बीते रविवार, 28 जून को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 207.41 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर ने ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास में बतौर कैप्टन अपना पांचवां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है जिसके साथ ही अब वो शार्लेट एडवर्ड्स और मेग लैनिंग जैसी दिग्गजों की बराबरी करके इस टूर्नामेंट में बतौर कैप्टन सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कैप्टन सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर
- शार्लेट एडवर्ड्स - 05
- मेग लैनिंग - 05
- हरमनप्रीत कौर - 05
- चमारी अट्टापट्टू - 05
- चमारी अट्टापट्टू - 04
- सुज़ी बेट्स - 03
इसके अलावा, हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स के ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है जो कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक है। खास बात तो ये है कि कैप्टन हरमन ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर साल 2024 में श्रीलंका के सामने 27 गेंदों पर पचासा लगाया था।
बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर विमेंस टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बैटर भी बन गईं हैं। उनसे आगे इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ डिएंड्रा डॉटिन (22 गेंदों पर अर्धशतक) और सोफी डंकले (24 गेंदों पर अर्धशतक) है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करके अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 6 विकेट खोए और 19 ओवर में जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सफर खत्म हो चुका है।