26 नवंबर,नई दिल्ली। मंगलवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए डीडीसीए ने सोमवार को 30 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। जिसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली,शिखर धवन,इशांत शर्मा और ऋषभ पंत शामिल है।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2019-20 की शुरूआत 9 दिसंबर से होगी और दिल्ली अपना पहला मैच केरल के खिलाफ खेलेगी। 

Advertisement

हालांकि विराट कोहली का टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है,क्योंकि वह टीम इंडिया के साथ रहेंगे। वहीं धवन और इशांत जो भारत के लिए सारे फॉर्मेट में नहीं खेलते,वह इस साल रणजी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। 

 

इसके अलावा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी दिल्ली के लिए ऱणजी मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इन सबका खेलना इस बात पर भी निर्भर करेगा की वह किसी सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाते हैं या नहीं।

रणजी ट्रॉफी 2019-20 के लिए दिल्ली के 30 संभावित खिलाड़ी

Advertisement

विराट कोहली, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, कुंवर बिधुरी, जोंटी सिद्धू, नितीश राणा, शिवम शर्मा, विकास टोकस, प्रांशु विजयराण, ध्रुव शौरी, विकास मिश्रा, तेजस बरोका, मनन शर्मा, सुबोध भाटी, सुबोध भाटी , शिवांक वशिष्ठ, अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, करण डागर, कुणाल चंदेला, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव, गौरव कुमार, राजेश शर्मा, हिम्मत सिंह, कुलदीप यादव, पवन सुयाल, क्षितिज शर्मा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार