21 अगस्त। 22 अगस्त को भारत की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एंटिगा में खेला जाएगा। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि साल 2002 के बाद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। यानि इस टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम अपने 17 साल के इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज
वेस्टइंडीज में भारत की टीम पहली दफा टेस्ट सीरीज साल 1971 में जीतने में सफल रही थी। उस टेस्ट सीरीज में भारत की कप्तानी अजीत वाडेकर ने करी थी। साल 1971 में भारत ने वेस्टइंडीज को उन्हीं की धरती पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1- 0 से जीत हासिल की थी। उस दौरान वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी गैरी सोबर्स ने री थी।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत को 35 साल के बाद फिर मिली वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज में जीत

साल 1971 के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 35 साल का इंतजार करना पड़ा।

Advertisement

आखिरकार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने साल 2006 में वेस्टइंडीज को उन्हीं की धरती पर दूसरी दफा टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने में सफलता पाई। इस बार भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1- 0 से पटखनी दी।

धोनी की कप्तानी में भारत को मिली वेस्टइंडीज में तीसरी टेस्ट सीरीज जीत

Advertisement

साल 2011 में धोनी की कप्तानी में एक बार फिर भारतीय टीम वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। इस बार भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उन्हीं की धरती पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1- 0 से हराया।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली वेस्टइंडीज में चौथी टेस्ट सीरीज में जीत

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी में भारत को उपमहाद्वीप में पहली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मिली थी। साल 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज को उन्हीं की धरती पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 -0 से हराया था। 

कोहली के पास अब ऐसा कमाल करने का मौका।

विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड करने का मौका होगा। यदि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहती है तो कोहली ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज में दो टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा हो।

Advertisement

यदि भारतीय टीम दोनों टेस्ट मैच जीत जाती है तो टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारत के पास 120 अंक प्राप्त करने का मौका होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार