वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक आगाज़ बेशक 5 अक्तूबर से होगा लेकिन उससे पहले खेले जाने वाले वार्मअप मैचों की शुरुआत आज यानि 29 सितंबर से होने जा रही है।सभी टीमें वार्मअप मैचों के लिए अपने-अपने वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम भी गुरुवार 28 सितंबर को अपने वार्मअप मैच के लिए गुवाहाटी पहुंच गई। भारतीय टीम 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वार्मअप मैच खेलेगी।

Advertisement

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के गुवाहाटी पहुंचने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। टीम इंडिया के एयरपोर्ट पहुंचते ही भारी मात्रा में फैंस का तांता लग गया लेकिन किसी तरह सुरक्षा के बीच भारतीय खिलाड़ी टीम बस तक पहुंचते हैं और इसके बाद सूर्यकुमार यादव फैंस पर प्यार लुटाते हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव बस में बैठते ही फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें फ्लाइंग किस करते हैं। इसके बाद जब टीम होटल पहुंचती है तो खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम ने अपनी फाइनल वर्ल्ड कप टीम का ऐलान भी कर दिया है इस टीम में अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी गई है। अक्षर चोट के चलते समय पर फिट नहीं हो पाए जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

Also Read: Live Score

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार