IND vs AFG Asian Games Cricket Event Final: 2023 एशियाई खेलों के क्रिकेट इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। शनिवार (7 अक्तूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया और बाद में प्रतियोगिता में उच्च रैंकिंग वाली टीम होने के कारण भारत को गोल्ड मेडल मिल गया। 

Advertisement

जिस समय मैच रोका गया उस समय अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 112/5 का स्कोर बना लिया था, जिसमें शाहिदुल्लाह कमाल 43 गेंदों में 49 रन और गुलबदीन नायब 24 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे थे। अगर बारिश रुक भी जाती तो भी अफगानिस्तान की टीम मुश्किलों में ही नजर आ रही थी। ऐसे में उनके साथ शायद कोई नाइंसाफी नहीं हुई क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और वो गोल्ड जीतना डिजर्व करते थे।

Advertisement

Also Read: Live Score

इस गोल्ड के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या में इजाफा कर लिया है और अगर क्रिकेट की बात करें तो अब पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर डबल पूरा किया है। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अफगानी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा था। अफगानिस्तान ने उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और लगातार विकेट खोते रहे, लेकिन गुलबदीन नैब और शाहिदुल्लाह कमाल के बीच 7वें विकेट के लिए 60 रन की मजबूत साझेदारी ने उन्हें मैच में वापिस आने का मौका दिया।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार थी।

India : यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह

Advertisement

Afghanistan : जुबैद अकबरी, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, जहीर खान

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार