पिछले कुछ समय से पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली क्रिकेट को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं और इसीलिए वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे एक बार फिर 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन की बात कही गई तो उन्होंने बात पर नाराज़गी दिखाई।

Advertisement

गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं और इस परिसर के बुनियादी ढांचे और स्टेडियम की स्थिति को देखकर कई दिग्गज गंभीर की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने इस नवनिर्मित स्टेडियम की खूबियों के बारे में भी बात की और ड्रेसिंग रूम की भी सैर की।

Advertisement

हालांकि, वो बात को घुमाते हुए तब दिखे जब पत्रकार ने पूछा कि, 'गौतम आपको 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल तो याद ही होगा।' इसके बाद गंभी बौखला गए और उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब इंडिया को मूव ऑन करना चाहिए। 2011 को 10 साल हो गए हैं और मुझे लगता है कि अब इंडिया को अगला वर्ल्ड कप जीतने के बारे में सोचना चाहिए।'

इसके बाद गंभीर कहते हैं, 'हमें आदत हो गई है 2007 और 2011 वर्ल्ड कप की बात करने की। कोई जरूरत नहीं है पीछे जानेे की। जिंदगी का नाम है आगे देखना ना कि पीछे जाना। इसलिए अब हमें एक वर्ल्ड कप जीतने की जरूरत है। कई वर्ल्ड कप हो चुके हैं हम अब तक नहीं जीते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार