हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल-टाइम इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान

Updated: Fri, Jun 11 2021 04:08 IST
Cricket Image for Indian Cricketer Harbhajan Singh Select His All Time Xi (Image Source: Google)

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अभी कुछ वक्त पहले अपनी ऑल-टाइम इलेवन चुनी थी। हरभजन सिंह ने अपनी इस टीम में वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नाम को नजरअंदाज किया है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि हरभजन सिंह ने अपनी टीम में किसी भी इंडियन गेंदबाज का चुनाव नहीं किया है।

हरभजन सिंह ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया है। वहीं इन दोनों  शानदार बल्लेबाज के अलावा हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन में 2 और भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। हरभजन सिंह की पसंदीदा प्लेइंग इलेवन काफी बैलेंस लग रही है।

हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया है। हरभजन ने धोनी को बतौर कप्तान और विकेटकीपर अपने टीम में शामिल किया है। धोनी के अलावा उनके पास एडम गिलक्रिस्ट का भी विकल्प मौजूद था लेकिन फिर भी उन्होंने अपना भरोसा धोनी पर दिखाया है। 

कुछ इस तरह से नजर आती है हरभजन सिंह की ऑल टाइम इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिकी पॉटिंग, जैक्स कालिस, एंड्रू फ्लिंटॉफ, एम एस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), शेन वॉर्न, लसिथ मंलिगा, वसीम अकरम, मुथैया मुरलीथरन।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें