भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। भज्जी ने अपना मुंबई अपार्टमेंट 17.58 करोड़ में बेच दिया है। ये अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट के रुस्तमजी एलिमेंट्स की नौवीं मंजिल पर स्थित है। इस अपार्टमेंट को जेबीसी इंटरनेशनल एलएलपी ने खरीदा है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस अपार्टमेंट की सेल डीड 18 नवंबर, 2021 को पंजीकृत किया गया था। वहीं, खबरों के मुताबिक ये भी पता चला है कि खरीदार द्वारा 87.9 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी गई है। पिछले कुछ सालों में भज्जी काफी कम क्रिकेट खेल रहे हैं और यही कारण है कि टीम इंडिया में वापसी की उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। 

Advertisement

वहीं, इन दिनों वो क्रिकेट कमेंट्री में अपना हाथ आजमाने के साथ साथ कुछ टीवी चैनल पर क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में भी देखे गए हैं जिसका मतलब ये भी है कि वो अब क्रिकेट खेलने से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाने में ज्यादा विश्वास कर रहे हैं।

अगर आईपीएल में भज्जी की हिस्सेदारी की बात करें तो पिछले सीज़न में वो कोलकाता नाइटराईडर्स के साथ जुड़े हुए थे लेकिन वो एक खिलाड़ी से ज्यादा एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में दिखे जो खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव बांट रहा था ना कि मैदान पर टीम के लिए अपना योगदान दे रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार