Smriti Mandhana National Crush: भारत की महिला क्रिकेट स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति मंधाना की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं यही वजह है कि उन्हें नेशनल क्रश कहकर भी संबोधित किया जाता है। इस बीच स्मृति मंधाना ने एक वीडियो शेयर करते हुए बड़ी बात कही है।

Advertisement

स्मृति मंधाना का यह वीडियो डांस का है। स्मृति मंधाना वीडियो में अन्य भारतीय महिला क्रिकेटर्स के साथ वायरल सॉन्ग in da getto पर डांस कर रही हैं। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में स्मृति मंधाना ने मजेदार बात लिखी, 'कृपया मुझे जज ना करें। मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था।'

Advertisement

स्मृति मंधाना के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी हेदर नाइट ने लिखा, 'जरूर ये आपका ही आइडिया होगा।' बता दें कि स्मृति मंधाना वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी स्मृति मंधाना के नाम ही दर्ज है। 

स्मृति ने 2013 में जब भारत के लिए पहला मैच खेला था तब उनकी उम्र महज 17 साल की थी। स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ टी20 मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद स्मृति मंधाना ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देश के लिए कई अहम पारियां खेलीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार