भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और यही कारण है कि खिलाड़ियों को ट्रोल भी किया गया। इस दौरान फैंस ने मज़ेदार मीम्स भी शेयर किए और अब उन्हीं में से एक युवराज सिंह ने भी शेयर किया है। युवराज सिंह द्वारा शेयर किया गया ये मीम फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हाल ही में एक मीम शेयर किया है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को देखा जा सकता है। इस मीम में देखा जा सकता है कि विराट कोहली सोच रहे हैं कि अगर युवराज सिंह आज होते तो मिडल ऑर्डर स्ट्रॉंग होता।

Advertisement

इस मीम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर प्रैक्टिकल तौर पर देखा जाए तो टीम इंडिया को युवी जैसे खिलाड़ी की कमी साफ खलती हुई दिखी। क्यों 2007 और 2011 वर्ल्ड कप अगर भारत जीता तो उस दौरान युवी की भूमिका काफी अहम रही थी।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के अपने पहले दोनों मैच पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद बेशक टीम इंडिया ने तीन लगातार मैच जीते लेकिन ये सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नाकाफी था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार