भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के मैच में सबको उम्मीद थी कि एक बार फिर टीम इंडिया को जीत मिलेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचकर टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दे दी।

Advertisement

एक तरफ जहां इस मैच के बाद क्रिकेट फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई तो वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भारतीय फैंस भी थे जिन्होंने हार को भूलकर पाकिस्तान के सरीम अख्तर को जमकर बधाई दी।

बता दें की सरीम अख्तर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन हैं जो साल 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के दौरान प्रसिद्ध हुए थे। उस दौरान सरीम अख्तर ने एक अनोखे अंदाज में गुस्सा जताया और उसके बाद वो मीम मटेरियल बन गए।

12 जून साल 2019 को ये मुकाबला खेला गया था जहां पाकिस्तान को हार मिली और देखते-देखते सरीम पूरी दुनिया में फेमस हो गए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार