भारत की टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूनम यादव आईसीसी की इस दशक की महिला टी-20 टीम में जगह बना पाने में सफल रही हैं। हरमनप्रीत को हालांकि इस टीम का कप्तान नहीं बनाया गया। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग टीम की कप्तान हैं।
Advertisement
सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और न्यूजीलैंड की सोफी डीवाइन पर है। तीसरे नंबर पर सुजी बेट्स और चौथे नंबर पर कप्तान हैं। इसके बाद हरमनप्रीत, वेस्टइंडीज की स्टेफेनी टेलर, डिएंड्रो डोटिन, आस्ट्रेलिया एलिसा पैरी, इंग्लैंड की अन्या श्रब्सूले, ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट और पूनम यादव हैं।
Advertisement
आईसीसी की इस दशक की महिला टी-20 टीम : मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हिली (विकेटकीपर), सोफी डेवाइन, सुजी बेट्स, हरमनप्रीत कौर, स्टेफनी टेलर, डिएंडरा डोटिन, एलिसा पैरी, अन्या श्रब्सूल, मेगन शट और पूनम यादव।