Women cricket: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ICC Women's T20 World Cup के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, मुंबई से वीडियो आया सामने
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और ऐसा लग रहा है कि भारतीय महिला टीम इल बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया शनिवार को मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। पिछले साल भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था और अब फैंस को उम्मीद है कि टीम टी-20 फॉर्मेट में भी कमाल करेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। हालांकि उससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों में जल्दी ढल जाएं और टूर्नामेंट से पहले सही लय पकड़ लें। Read More...