न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ली ताहुहु (Lea Tahuhu) ने महिला वनडे इंटनरेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है।। इसके साथ ही 35 वर्षीय के इस फॉर्मेट में 15 साल लंबे करियर का समापन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2011 में डेब्यू करने वाली ताहुहु ने वनडे में न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए 103 मैच में रिकॉर्ड 125 विकेट लिए।
ताहुहू ने चार महिला ODI वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा लिया। पिछले साल के एडिशन में इंग्लैंड के खिलाफ उनका मैच उनका आखिरी वनडे मैच साबित हुआ। सिर्फ वर्ल्ड कप में ही ताहुहू ने 36 विकेट लिए जो सबसे ज्यादा है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में ताहुहू ने कहा, “ वनडे क्रिकेट में WHITE FERNS की शर्ट पहनना हमेशा से ही एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। एक मैच खेलना एक अद्भुत एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज़्यादा बार शर्ट पहनकर अपने देश और अपने परिवार को रिप्रेजेंट कर पाना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं हर पल को संजोकर रखूंगी इस फॉर्मेट में जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं और मुझे गर्व है जो कुछ भी हासिल किया।