AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हुईं रेणुका ठाकुर, काश्वी गौतम को मिला मौ (Image Source: IANS)
T20 Match Between India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका स्टेडियम में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं। रेणुका की जगह पर काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है।
रेणुका को लेकर बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, "अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वह पिंक-बॉल टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस पर करीब से नजर बनाए रखेगी।"
बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका की जगह पर काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि काश्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा रही थीं।