'दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका', भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित (Image Source: IANS)
Australia Women vs India Women Test: वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक खेला जाना है। इस एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में जो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने रेचल ट्रेनमैन और मैटलन ब्राउन के रूप में दो युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ब्राउन और ट्रेनमैन दोनों ने पिछले अगस्त में ब्रिस्बेन में इंडिया ए के खिलाफ रेड-बॉल चार-दिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेला था।
यह अनकैप्ड जोड़ी इस सप्ताह पर्थ में टीम के साथ जुड़ेगी। दोनों के टीम में शामिल होने से गार्थ और एलिस पेरी की क्वाड इंजरी और सोफी मोलिनक्स की पीठ की शिकायत के बाद टीम में मजबूती आएगी।