Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो गुरुवार, 19 फरवरी को मेजबान टीम के साथ कैनबरा के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (AU-W vs IN-W 2nd T20) खेल रही हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कैनबरा टी20 मुकाबला 36 वर्षीय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए उनके इंटरनेशनल करियर का 356वां मुकाबला है। खास बात ये है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही अब वो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेट सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुजी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 355 मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी हैं, जिन्होंने अब तक 349 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं।