IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए नीलामी खत्म हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन के दौरान सभी की नजरें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर जमीं हुई थीं। अर्जुन तेंदलुकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

Advertisement

इस नीलामी में अर्जुन तेंदलुकर 'शो स्टॉपर' बनकर सामने आए। अर्जुन तेंदलुकर को हम 'शो स्टॉपर' इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 5 घंटे चली इस नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर का नाम सबसे अंत में बोला गया था। अर्जुन तेंदुलकर का नाम जैसे ही बोला गया वैसे मुंबई इंडियंस के खेमे से जहीर खान ने बोली लगा दी।

Advertisement

जहीर खान ने जिस वक्त बोली लगाई उस वक्त उनके चेहरे पर हंसी आ गई शायद वह सोच रहे थे कि अन्य कोई टीम अर्जुन पर बोली लगाकर उनकी पार्टी खराब कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अर्जुन मुंबई की टीम में शामिल हो गए। अर्जुन तेंदुलकर बीते सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर नेट गेंदबाज नजर आए थे।

बता दें कि इस ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार