भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) नॉर्थम्पटनशायर के लिए रॉयल लंदन वनडे कप में उनका आखिरी मुकाबला खेलेंगे, जो कैंट के खिलाफ होगा। इसके अलावा वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए पांच काउंटी चैंपियनशिप मैच भी खेंलेगे। क्लब ने बुधवार (14 अगस्त) को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

क्लब ने कहा कि 34 वर्षीय बुधवार से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे और केंट के खिलाफ मुकाबले के अलावा काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
चहल 2023 के सीजन में कैंट के लिए खेले थे, जहां उन्होंने दो मैच में नौ विकेट अपने खाते में डाले थे। 

Advertisement

नॉर्थम्पटनशायर के हेड कोच जॉन सैडलर का मानना है कि चहल क्लब के गेंदबाजी आक्रमण में अतिरिक्त विविधता और गहराई लाएंगे। 

उन्होंने कहा, "युजवेंद्र एक और हाई-प्रोफाइल विदेशी खिलाड़ी हैं, जो अपने साथ ढेर सारा अनुभव और कुछ अविश्वसनीय कौशल लेकर आए हैं।" "उनका रिकॉर्ड अपने आप में सब कुछ बयां करता है और उनकी विकेट लेने की क्षमता हमारे आक्रमण को मजबूती देगी।"

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में चहल आईपीएल इतिहास में 200 विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। चहल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने के लिए नहीं मिला। हालांकि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ ही लिमिटेड ओवर सीरीज में मौका नहीं मिला था, जहां सिलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

वनडे कप के ग्रुप ए के टेबल में फिलहाल नॉर्थम्पटनशायर  आठवें नंबर पर हैं। टीम अभी तक सात मुकाबलों में सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर पाई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार