श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को इस दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

सिलेक्टर्स ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचाने वाले कई खिलाड़ियों को श्रीलंका दौरे पर मौका दिया है। जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल प्रमुख हैं। 

Advertisement

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम, केकेआर के नीतीश राणा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा गेंदबाज चेतन सकारिया को भी मौका मिला है। भुवनेश्नवर कुमार टीम के उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 16 और 18 जुलाई को होंगे। वनडे सीरीज के बाद 21, 23 और 25 जुलाई को तीन टी20 मैच होंगे।

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, इसलिए श्रीलंका दौरे पर धवन को कप्तान बनाया गया है। धवन के अलावा टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे,टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

Advertisement

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया 


नेट गेंदबाज : इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार