नई दिल्ली, 14 जुलाई| पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने खुलासा किया है कि क्यों विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और इसी आक्रमकता को वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए जारी नहीं रख पाते हैं।

Advertisement

दिल्ली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच हैं और उन्होंने करीबी से पंत की बल्लेबाजी देखी है। कैफ का मानना है कि भारतीय टीम अभी भी पंत के लिए बल्लेबाजी क्रम तय करने में विफल रही है, इसलिए पंत आईपीएल के प्रदर्शन को भारतीय टीम के लिए नहीं दोहरा पाते हैं।

Advertisement

कैफ ने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल 'आकाशवाणी;' पर कहा, " ऋषभ पंत एक आजाद खिलाड़ी हैं। आपको उनकी बल्लेबाजी क्रम तय करनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें डिफेंस करना है या आक्रामक खेलना है। वह आक्रामक बल्लेबाज हैं और पहली गेंद से आक्रमण कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, " दिल्ली कैपिटल्स में मेरी, दादा और रिकी पोंटिंग की ऋषभ पंत के बारे में कई बार बात हुई कि उन्हें शुरूआत में बल्लेबाजी करनी चाहिए। बाद में हमने तय किया कि उन्हें खेलने के लिए कम से कम 10 ओवर खेलनी चाहिए। यह बात अभी तक भारतीय टीम ने तय नहीं की है।"

कैफ ने आगे कहा, " भारतीय टीम अभी तक उनकी बल्लेबाजी क्रम तय नहीं कर पाई है, लेकिन आईपीएल में हमने उनकी बल्लेबाजी क्रम तय की हुई है। यही वजह है कि वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार