12 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केपटाउन में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच से मजबूत से वापसी के इरादे से उतरेगी। लेकिन पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की वापसी की संभावना बहुत कम है। वीरू ने कहा है कि सीरीज में कोहली एंड कंपनी के पलटवार की संभावना 30 प्रतिशत ही है। 

Advertisement

नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर सहवाग ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा “ सीरीज में टीम इंडिया के वापसी की संभावना सिर्फ 30 प्रतिशत है। यह अब बहुत मुश्किल हो चुका है। साथ ही इंडियन टीम मैनेजमेंट को देखना होगा कि सेंचुरियन की परिस्थितियों में रविचंद्रन अश्विन की प्लेइंग इलेवन में जगह बनेगी या नही।“

 

उन्होंने अंजिक्या रहाणे का समर्थन करते हुए उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में मौका देने की वकालत की है। 

वीरू ने कहा “भारत को अंजिक्या रहाणे के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरना होगा। उन्हें चार स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ जाने की भी कोशिश करनी चाहिए। अगर टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो विराट और रोहित को इसमें अहम रोल निभाना होगा। 

भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच में 13 फरवरी से सेंचुरियन में खेला जाएगा। 


Advertisement

Saurabh

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार