भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हिला डाला। फिलहाल पंत का देहरादून के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है और हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। इसी बीच टीम इंडिया ने भी पंत के जल्दी से फिट होने की कामना करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पांड्या समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने पंत के लिए संदेश भेजा है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत आज यानि 3 जनवरी से शुरू हो रही है और इस सीरीज के पहले मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है जिसमें सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत हेड कोच राहुल द्रविड़ करते हैं और कहते हैं, 'ऋषभ, उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। पिछले एक साल में मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है। इस दौरान आपने मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय टेस्ट इतिहास की कई यादगार पारियां खेली हैं। मुझे पता है कि आप ऐसी परिस्थितियों से निकलना जानते हैं। आप बाउंस बैक करेंगे। आपने पहले भी ऐसा किया है। आपसे जल्द मिलने की उम्मीद है।

वहीं, द्रविड़ के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा, 'ऋषभ, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुझे पता है कि आप एक फाइटर हैं। आप हर दरवाजे को तोड़कर कमबैक करेंगे। आपके साथ पूरी टीम और पूरा देश है।'' हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, ईशान किशन और युजवेंद्र चहल ने भी पंत के लिए शुभकामनाएं भेजी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार