रोहित शर्मा ने लगातार स्कोर बनाने और ओपनिंग साझेदारी कर शीर्ष क्रम पर भारत की बल्लेबाजी की समस्या को सुलझा दिया है। रोहित ने 2019 में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से टेस्ट में ओपनिंग करना शुरू किया था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में देर से पहुंचने के कारण पहले दो टेस्ट मिस करने के बाद उन्होंने सिडनी में हुए तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारी की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी 44 रन का योगदान दिया था।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 97 रनों की साझेदारी की जबकि लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल के साथ शतकीय साझेदारी की।

एशिया के बाहर पिछले एक दशक से भारत का ओपनिंग संयोजन हमेशा संघर्ष करता रहा है। जनवरी 2011 से दिसंबर 2020 तक भारत की ओपनिंग जोड़ी एशिया से बाहर पहले 20 ओवर तक नहीं टिक सकी है।

हालांकि, 2021 की शुरूआत से भारतीय ओपनर नौ पारियों में पांच बाद पहले 20 ओवर तक टिके रहने में सफल रहे हैं।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार