फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 29 रन बना लिए और वह अभी 136 रन पीछे चल रही है।

Advertisement

इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

लंच ब्रेक तक शैफाली वर्मा 14 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट को अबतक एक विकेट मिला है। फोलोऑन का सामना कर रही भारतीय टीम को स्मृति मंधाना (8) के रूप में पहला झटका लगा।

इससे पहले, भारतीय टीम ने आज पहली पारी में पांच विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया और हरमनप्रीत कौर ने चार और दीप्ति शर्मा ने खाता खोले बिना पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि हरमनप्रीत (4) रन के स्कोर पर ही अपना विकेट गंवा बैठी।

टीम ने इसके बाद तानिया भाटिया (0) और स्नेह राणा (2) के विकेट भी गंवा दिए। पूजा वस्त्राकर ने हालांकि दीप्ति के साथ मिलकर कुछ सधी हुई बल्लेबाजी लेकिन कुछ देर बाद वह भी 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गइर्ं। इसके तुरंत बाद झूलन गोस्वामी (1) आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं जबकि दीप्ति 73 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट और कप्तान हीथर नाइट ने दो विकेट लिए, जबकि कैथरीन, अन्या श्रुबसोल, नताली स्काइवर और कैटी क्रॉस को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार