साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच आठ विकेट से जीता था।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाया, जिसे साउथ अफ्रीका टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए लीजेली ली ने 45 गेंदों पर 11 और चौके और एक छक्के के सहारे 70 रन की पारी खेली। उनके अलावा लुरा वाल्वार्ट ने 39 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान सुने लुस ने 20, एनी बोश ने दो और मिगनोन डु प्रीज ने 10 रन बनाए। भारत की ओर से रोजश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल और राधा यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए।

 

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 31 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि ऋचा घोष 26 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 44 और दीप्ति शर्मा आठ गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद रहीं। साउथ अफ्रीका की तरफ से नोनकुलुलेको मलाबा, शब्निम इस्माइल, नादिने डी क्र्लेक और एने बोश ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहीं स्मृति मंधाना इस्माइल की गेंद पर आउट हो गईं। मंधाना ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई।

Advertisement

हालांकि मलाबा ने शेफाली को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत कर दिया। शेफाली के आउट होने के बाद हरलीन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और बोश की गेंद पर इस्माइल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गईं। हरलीन ने 31 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 31 रन बनाए।

इसके बाद ऋचा घोष और जेमिमा रॉड्रिग्वेज ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। लेकिन डी क्र्लेक ने रॉड्रिग्वेज को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। जेमिमा ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार