भारतीय महिला टीम को 16 जून से यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है और उसे देखते हुए भारतीय पुरुष टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने महिला टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं।

Advertisement

महिला टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने मीडिया से कहा, "हमने टेस्ट क्रिकेट काफी ज्यादा नहीं खेला है। हमने सिर्फ दो मैच खेले हैं। इस बार हमें रहाणे के साथ बात करने का अवसर मिला क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "रहाणे ने अपने अनुभव हमारे साथ साझा किए, जैसे हमें किस तरह बल्लेबाजी करनी है और हमारा दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए।"

हरमनप्रीत ने कहा, "हमने रहाणे से बात की क्योंकि यह लंबे प्रारूप का खेल है और आपको पता होना चाहिए कि पारी को कैसे ब्रेक करना है। हमने ज्यादा अभ्यास नहीं किया लेकिन मानसिक रूप से हमने कई चीजों पर चर्चा की जिससे हम मैच के लिए तैयार हो सकें।"

उन्होंने कहा, "नेट्स में भी हमने सकारात्मक रहने की कोशिश की क्योंकि जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो आप बेहतर क्रिकेट खेल सकते हैं। हम अपनी मजबूती के अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे।" भारतीय महिला टीम सोमवार को ब्रिस्टल पहुंची थी जहां वह 10 दिनों तक क्वारंटीन में रही। हरमनप्रीत ने भारत के लिए दो टेस्ट, 104 वनडे और 114 टी20 मैच खेले हैं।

हरमनप्रीत ने कहा, "रहाणे के साथ आसान और मैत्रीपूर्ण बातचीत रही क्योंकि उन्होंने काफी टेस्ट क्रिकेट खेला है। रहाणे पास साझा करने के लिए बहुत अनुभव है और हमें उनके साथ बात करने का मौका मिला।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमें जितना भी समय मिला हमने मैच परिदृश्य बनाने की कोशिश की। हमें तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला और हमने अभ्यास मैच भी नहीं खेला। लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते वातावरण में ढलना ज्यादा जरूरी है।"

हरमनप्रीत ने कहा, "इंग्लैंड में पिच काफी अलग होती है। यहां गेंद स्विंग करती है और हमें नेट्स पर इसका अभ्यास करना होता है। हमारे पास अभ्यास के लिए कुछ ही दिन मिले।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार