स्नेह राणा (नाबाद 80) और तानिया भाटिया (नाबाद 44) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 99 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन शनिवार को मैच को ड्रॉ करा दिया।

Advertisement

इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

लेकिन भारतीय टीम ने फोलोऑन उतारने के बाद अच्छी खासी बढ़त भी ले ली और फिर मैच को ड्रॉ भी करा दिया।

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक आठ विकेट पर 243 रन बना लिए हैं थे और चायकाल तक लग रहा था कि भारत की हार निश्चित है। लेकिन इसके बाद आखिरी सत्र में स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करने में कामयाब रहीं। भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।

राणा ने 154 गेंदों पर 13 चौके लगाए, जबकि भाटिया ने 88 गेंदों पर छह चौके लगाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 63, दीप्ति शर्मा ने 54, पूनत राउत ने 39, कप्तान मिताली राज ने चार, हरमनप्रीत कौर ने 8, पूजा वस्त्रकर ने 12 और शिखा पांडे ने 18 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एकल्सटन ने चार, जबकि नैटली सीवर ने दो और कैथरीन ब्रंट तथा हीटर नाइट ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार