आईपीएल 2021 की शुरूआत के तीन दिन भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदशर्न से जलवे बिखेरे और भारतीय चयनकर्ताओं की नजर में आने की कोशिश की। रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 56 गेंदों पर 80 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने दो विकेट लिए थे।

Advertisement

इन खिलाड़ियों ने अबतक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है लेकिन ये काफी समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर ये खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में इस तरह प्रदर्श्न करते रहे तो जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति ने हाल ही में ऐसे खिलाड़ियों को अवसर देने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई है। इससे पहले वाशिंगटन सुंदर, टी. नटराजन, राहुल चाहर, दीपक चाहर ने डेब्यू किया था और इससे पहले जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया से पहले आईपीएल में खेले थे।

मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल के समय में ज्यादा योगदान दिया है। चाहर और बुमराह के अलावा हाल ही में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

ईशान और सूर्यकुमार को पिछले साल आईपीएल में इनके प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। मुंबई के क्रिकेट ऑपरेशन के निदेशक जहीर खान ने कहा, "मेरे ख्याल से खुद को साबित करने की स्वतंत्रता देना इन खिलाड़ियों के प्रदशर्न का महत्वपूर्ण कारण है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक टीम के रूप में हम इस बारे चर्चा करते हैं कि किस तरह इन खिलाड़ियों के खेल्ऋ में सुधार लाया जाए और ये खुद को बेहतर कर सकें।" भारत का हाल ही में काफी व्यस्त टेस्ट सत्र था और इसके बाद उसे इस साल भारत में ही होने वाले टी20 विश्व कप में भी भाग लेना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार