साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को सौंपी गई है और उप-कप्तान चुना गया है श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को।

Advertisement

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार और बंगाल के गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका मिला है। बता दें की पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। 

Advertisement

पाटीदार ने मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी में बेंगलुरु में मुंबई पर फाइनल जीत में नाबाद 122 और 30 रन बनाए थे। हाल ही में, उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए की बहु-दिवसीय सीरीज की चार पारियों में दो शतक बनाए, जिनमें से एक विशाल 176 था। मेजबान टीम के लिए 106.33 के औसत से 319 रन बनाकर शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने चेन्नई में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे मैचों में नाबाद 45 और 20 रन बनाए।

घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मुकेश ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बहु-दिवसीय सीरीज में 21.78 के औसत से नौ विकेट चटकाए, जिसमें सीरीज के पहले दिन 5/86 विकेट लिए। हाल ही में, उन्होंने राजकोट में चल रहे ईरानी कप फाइनल में शेष भारत के लिए 4/23 के अपने घातक स्पैल के साथ एक प्रसिद्ध सौराष्ट्र बल्लेबाजी लाइन-अप को प्रभावित किया था।

दिलचस्प बात यह है कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज आलराउंडर दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, जो बाद में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए यात्रा करेंगे, उनको वनडे टीम में शामिल किया गया है। सीरीज में भाग लेने वाली मुख्य टीम 6 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर शाहबाज अहमद, जिन्हें जिम्बाब्वे में 3-0 वनडे सीरीज जीत में घायल वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया था, लेकिन उन्हें कोई मैच नहीं मिला, उन्होंने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को भी शामिल किया गया। तेज गेंदबाज आवेश खान भी बीमारी के कारण टी20 एशिया कप 2022 के आखिरी कुछ मैचों में नहीं खेलने के बाद वनडे में वापस वापसी कर रहे हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार