28 जनवरी, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में खिलाड़ियों की मंडी सजी हुई है। एक तऱफ जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों को काफी कम पैसे नीलामी में मिले लेकिन वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के अंडर19 क्रिकेटर पर फ्रेंचाइजी काफी मेहरबान हुए हैं। ऑक्शन लाइव

Advertisement

अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल करने वाले  कमलेश नागरकोटी  को केकेआर की टीम ने आईपीएल ऑक्शन में 3 करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदी।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

18 साल के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अंडर19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी की थी जिसके बाद हर तरफ इस युवा तेज गेंदबाज की वाहवाही हो रही है।

 

शिवम मावी भी इस आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बन गए हैं। शिवम मावी को भी केकेआर की टीम ने 3 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि शिवम मावी एक शानदार युवा तेज गेंदबाज हैं।

वहीं दूसरी तरफ अंडर 19 टीम के सदस्य शुबमन गिल को भी केकेआर की टीम ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये में खरीदा है। शुबमन गिल इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।  शुबमन गिल ने अबतक यूथ वन-डे में 14 मैच करियर में खेले हैं और 1016  रन बना लिए हैं।

पृ्थ्वी शॉ को एक करोड़ 20 लाख रूपये में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने शामिल किया है। पृथ्वी शॉ एक शानदार बल्लेबाज हैं और अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में हाल के दिनों में पृथ्वी शॉ ने कमाल की बल्लेबाजी की है और कहा जा रहा है कि पृथ्वी शॉ भारत के दूसरे सचिन तेंदुलकर बनेगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार