इंडोनेशिया के 28 साल के तेज गेंदबाज गेडे प्रियांदना(Gede Priandana) टी-20 इंटरनेशनल में एक ओर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मंगलवार को बाली में कंबोडिया के खिलाफ पहले T20I मैच में यह कारनामा किया।

Advertisement

मैच में इंडोनेशिया का पलड़ा भारी था, लेकिन 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर के आखिर तक कंबोडिया मैच में बनी हुई थी। स्कोर था 106 रन पर 5 विकेट, अपना पहला ओवर फेंकते हुए, प्रियांदना ने लगातार पहली तीन गेंदों पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चैंथोउन रथनाक को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद एक डॉट गेंद रही, जिसके बाद प्रियांदना ने मोंगदारा सोक और पेल वेन्नक को आउट कर मैच खत्म कर दिया और कंबोडिया 60 रन से पीछे रह गई।

Advertisement

प्रियांदना ने इससे पहले धर्मा केसमा के साथ मिलकर बल्लेबाजी में पारी की शुरूआत की थी और 11 गेंदों में 6 रन बनाए थे। धर्मा इंडोनेशिया के लिए टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जड़े।

पुरुष टी-20 क्रिकेट में दो बार एक ओवर में 5 विकेट लेने का कीर्तिमान बन चुका था। 2013-14 में विक्ट्री डे T20 कप में UCB-BCB XI के लिए खेलते हुए अल-अमीन हुसैन ने अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में पांच विकेट लिए थे। दूसरा मौका तब आया जब कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में एक ओवर में हरियाणा के पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

हालांकि 148 साल के इतिहास में एक इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट का कारनामा पहली बार हुआ है। इससे पहले 14 बार ऐसा हुआ था जब एक इंटरनेशनल मैच मे गेंदबाज ने 4 विकेट लिए हों। इनमें सबसे मशहूर है जब 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार