T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने फैंस को निराश किया है। यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने से टीम की लीडरशिप पर नई बहस शुरू हो गई है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कप्तानी में बदलाव की अटकलों के बीच ऑलराउंडर शादाब खान की कड़ी आलोचना की है।

Advertisement

ऐसा लगातार चौथी बार था, जब पाकिस्तानी टीम आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। ऐसे में मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बोर्ड लीडरशिप में बदलाव करता है तो शादाब और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। हालांकि, अफरीदी ने स्पष्ट कर दिया कि वह शादाब को समाधान का हिस्सा नहीं मानते।

'समा टीवी' को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के महान खिलाड़ी ने कहा, "उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं उन्हें टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है।" टूर्नामेंट में शादाब ने 7 मुकाबलों में 118 रन बनाने के साथ पांच विकेट हासिल किए। अफरीदी ने ऑलराउंडर को मिल रहे लगातार सपोर्ट पर सवाल उठाया है।

अफरीदी ने कहा, "माइक हेसन पहले पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ भी काम कर चुके हैं। पीएसएल में अपने कार्यकाल के बाद ही माइक हेसन पाकिस्तान के कोच बने। वहीं से शादाब के साथ उनकी साझेदारी शुरू हुई। हेड कोच शादाब को बार-बार मौके दे रहे हैं। इसी वजह से मैंने कहा था कि शादाब पाकिस्तान के अगले कप्तान बन सकते हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखें तो वह प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के भी हकदार नहीं हैं।"

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट, जबकि यूएसए के विरुद्ध 32 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का शानदार आगाज किया। इसके बाद उसे भारत के खिलाफ 61 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया को 102 रन से रौंदा।

Advertisement

पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच नीदरलैंड के खिलाफ था, लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। इसके बाद उसे इंग्लैंड ने 2 विकेट से मात दी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 65 रनों के अंतर से जीत की जरूरत थी, लेकिन यह टीम सिर्फ 5 रन से ही मैच अपने नाम कर सकी। ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं हो सका।

लीडरशिप में अस्थिरता ने टीम की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। जब आगा को पिछले साल कप्तान बनाया गया था, तो वह 12 महीनों में पाकिस्तान के चौथे टी20 कप्तान बने थे। एक लीडर के तौर पर अपने पहले वर्ल्ड कप में, उन्होंने सात पारियों में 10.00 की औसत से सिर्फ 60 रन बनाए।

पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच नीदरलैंड के खिलाफ था, लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। इसके बाद उसे इंग्लैंड ने 2 विकेट से मात दी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 65 रनों के अंतर से जीत की जरूरत थी, लेकिन यह टीम सिर्फ 5 रन से ही मैच अपने नाम कर सकी। ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं हो सका।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एक ग्लोबल टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ा, ऐसे में लीडरशिप और टीम के संयोजन को लेकर अहम फैसले अब जल्द ही होने वाले हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार