28 फरवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले इशांत शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। 

Advertisement

क्रिकबज की खबर के अनुसार इशांत के दाएं पैर के टखने की चोट दोबारा उभर आई है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में उमेश यादव को शामिल किया जा सकता है। 

Advertisement

इशांत ने गुरुवार को 20 मिनट नेट्स में गेंदबाजी की थी, इसके बाद उन्होंने टीम मैनेजमेंट को दर्द के बारे में बताया। जिसके बाद वह शुक्रवार को गेंदबाजी करने नहीं उतरे और उन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया। जिसकी रिर्पोट आना अभी बाकी है। 

हेड कोच रवि शास्त्री औऱ गेंदबाजी कोच भरत अरुण नेट्स मे उमेश के साथ ज्यादा वक्त बिताते हुए नजर आए। 

बता दें कि इशांत शर्मा जनवरी में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। 15 फरवरी को फिटनेस टेस्ट पास कर के वह न्यूजीलैंड पहुंच गए थे। वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में इशांत ने पहली पारी में 68 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले थे।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार