New Zealand vs South Africa T20I: साउथ अफ़्रीका के बल्लेबाज़ जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 17 मार्च को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

रविवार को बे ओवल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में फील्डिंग के दौरान हरमन को यह चोट आई थी, यह उनका डेब्यू मुकाबला था। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर बल्लेबाजी की शुरूआत करने मैदान पर नहीं आए। बाद के स्कैन से ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग टियर की पुष्टि हुई।

Advertisement

सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेला जाएगा लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बेवन जैकब्स अपने बाएं घुटने में चोट के कारण दूसरे टी-20 इंटरनेशनल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में कवर के तौर पर  अनकैप्ड खिलाड़ी कैटेन क्लार्क को शामिल किया जाएगा।

इससे पहले, न्यूज़ीलैंड के लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण सीरीज़ के बाकी मैचों से बाहर हो गए । न्यूज़ीलैंड क्रिकेट  ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें यह चोट शनिवार को बे ओवल में नेट सेशन के दौरान लगी थी। स्कैन से पता चला कि उनका अंगूठा टूट गया है, जिसके लिए उन्हें कम से कम चार हफ़्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। माउंट मॉन्गनुई में हुए पहले मुकाबले मे मेहमान टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार