India vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc),मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है। अगले महीने वाले वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर क्रिकेट ऑस्टेलिया ने यह फैसला लिया है। 

Advertisement

बता दें कि स्टार्क घुटने की चोट, स्टोइनिस साइड स्ट्रेन और मार्श टखने की चोट से झूझ रहे हैं। ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें वर्कलोड के चलते आराम दिया गया है। 

Advertisement

इन तीनों खिलाड़ियों की जगह नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है।

भारत दौरे से लौटकर ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए इस तिकड़ी की वापसी हो सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 नागपुर में 23 सितंबर को और 25 सितंबर को तीसरा और आखिरी टी-20 हैदराबाद में होगा।  

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार