India vs West Indies 2025: भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हालांकि चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

जोसेफ की जगह जोहान लेन को टीम में शामिल किया गया है। बारबाडोस के 22 से लेन एक ऑलराउंडर हैं और अपने करियर में अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने 32 पारियों में 495 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। लेन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 22.28 की औसत से 66 विकेट लिए हैं, जिनमें से 4 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हैं।

Advertisement

जोसेफ मौजूदा समय में वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के अहम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 11 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 51 विकेट लिए हैं। 

वेस्टइंडीज को 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से पहले जोसेफ की चोट का आकलन किया जाएगा। 

भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरूआत 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा। 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार